कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद विधानसभा सत्र में हिस्सा लिया: शिअद

By भाषा | Published: August 30, 2020 04:46 AM2020-08-30T04:46:10+5:302020-08-30T04:46:10+5:30

पंजाब विधानसभा के शुक्रवार को एकदिवसीय सत्र में हिस्सा लेने के बाद जीरा के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Congress MLA Kulbir Singh Jeera attended assembly session despite being corona infected: SAD | कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद विधानसभा सत्र में हिस्सा लिया: शिअद

कुलबीर सिंह जीरा (फाइल फोटो)

Highlightsशिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने विधानसभा के अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह से कहा कि कांग्रेस विधायक जीरा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कोरोना खतरे में डाला है।मजीठिया ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा में जीरा के प्रवेश करने में ‘‘सहयोग किया।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद विधानसभा सत्र में हिस्सा लिया और अन्य विधायकों के जीवन को खतरे में डाला। पंजाब विधानसभा के शुक्रवार को एकदिवसीय सत्र में हिस्सा लेने के बाद जीरा के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने विधानसभा के अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह से कहा कि कांग्रेस विधायक जीरा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूरी विधानसभा को खतरे में डाला है और इसका संज्ञान लिया जाए।

मजीठिया ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा में जीरा के प्रवेश करने में ‘‘सहयोग किया।’’ उन्होंने दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। भाषा नीरज नीरज मनीषा मनीषा

Web Title: Congress MLA Kulbir Singh Jeera attended assembly session despite being corona infected: SAD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे