कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

By भाषा | Published: January 20, 2021 11:02 AM2021-01-20T11:02:14+5:302021-01-20T11:02:14+5:30

Congress MLA Gajendra Shaktawat dies | कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

जयपुर, 20 जनवरी वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार सुबह नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत 48 लीवर संक्रमण से पीड़ित थे और वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गये थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटियां हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,' कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।' गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद करते हुए शोक जताया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है।

शक्तावत दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वे पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असामयिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल (सुजानगढ़) व कैलाश त्रिवेदी (सहाड़ा) और भाजपा की विधायक किरण महेश्वरी (राजसमंद) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Gajendra Shaktawat dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे