सीएम योगी से मिलीं रायबरेली से कांग्रेस MLA अदिति सिंह, सियासी चर्चा तेज, कांग्रेस ने नोटिस भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 18, 2019 01:42 PM2019-10-18T13:42:58+5:302019-10-18T13:42:58+5:30

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को एक नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Congress MLA from Rae Bareli met CM Yogi Aditi Singh, political discussion intensified, Congress sent notice | सीएम योगी से मिलीं रायबरेली से कांग्रेस MLA अदिति सिंह, सियासी चर्चा तेज, कांग्रेस ने नोटिस भेजा

अदिति से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

Highlightsइससे पहले भी वह पार्टी के माना करने के बाद भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में भाग ली थीं। लल्लू ने अदिति से कहा कि उनका सत्र में शामिल होना ‘‘अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि है।’’

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कल उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में सियासी चर्चा तेज है। अदिति सिंहकांग्रेस से नाराज हैं।

इस मुलाकात पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को एक नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी वह पार्टी के माना करने के बाद भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सत्र में भाग ली थीं। उस समय भी पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था। उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पर पार्टी ने गंभीर कदम उठाते हुए शुक्रवार को उन्हें नोटिस दिया था और जवाब मांगा था।

कारण बताओ नोटिस में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी ने दो दिन के विशेष सत्र के बहिष्कार का फैसला किया था और इस संबंध में व्हिप भी जारी किया था। लेकिन अदिति ने पार्टी के निर्देश की अवहेलना की। लल्लू ने अदिति से कहा कि उनका सत्र में शामिल होना ‘‘अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि है।’’ अदिति से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

अदिति के पार्टी निर्णय की अवहेलना कर विशेष सत्र में शामिल होने से सदन में उस समय मौजूद रहे विधायक आश्चर्यचकित हो गये थे। लखनऊ में चर्चा है कि वह कांग्रेस से नाराज हैं, वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अदिति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन विधायकों से मिलने का तय है। अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मुलाकात की थी। 

 

Web Title: Congress MLA from Rae Bareli met CM Yogi Aditi Singh, political discussion intensified, Congress sent notice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे