रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को करेंगी शादी, जानिए कौन है वह शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 16, 2019 08:53 PM2019-11-16T20:53:38+5:302019-11-16T20:53:38+5:30

अदिति सिंह ने कहा कि यह शादी पिता अखिलेश सिंह ने तय की थी। अखिलेश सिंह रायबरेली से कई दफा विधायक रह चुके थे। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में है।

Congress MLA Aditi Singh to marry Rae Bareli on November 21, know who the person is | रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को करेंगी शादी, जानिए कौन है वह शख्स

अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं।

Highlightsअंगद सैनी का परिवार पंजाब राजनीति में सक्रिय है। रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी यहां से सांसद हैं। 

यूपी के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को शादी करने जा रही हैं। कांग्रेस विधायक सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेस एमएलए अंगद सैनी से तय हो गई है। दोनों नेता कांग्रेस से विधायक हैं। यह विवाह 21 नवंबर को दिल्ली में संपन्न होगा। 

अदिति सिंह ने कहा कि यह शादी पिता अखिलेश सिंह ने तय की थी। अखिलेश सिंह रायबरेली से कई दफा विधायक रह चुके थे। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में है।

अंगद सैनी का परिवार पंजाब राजनीति में सक्रिय है। रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी यहां से सांसद हैं। अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था, लेकिन अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था।सैनी परिवार का दो दिन बाद 23 नवंबर को एक रिसेप्शन भी होगा।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहीद भगत सिंह नगर के विधायक अंगद सैनी ने फोन पर इस खबर की पुष्टि की। अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति करियर की शुरुआत की और शहीद भगत नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। युवा विधायक अंगद सैनी, स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार नवांशहर सीट जीती।

Web Title: Congress MLA Aditi Singh to marry Rae Bareli on November 21, know who the person is

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे