लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस नेताओं को अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में नजर आ रहा है, पार्टी अपनी दुर्दशा पर आत्ममंथन करे", कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2024 14:57 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के बावजूद राज्यसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार को लेकर पार्टी की जमकर आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में पार्टी की हार पर नाराजगी जाहिर कीकांग्रेस जिस तेजी से राजनीतिक दुर्दशा की ओर जारी है, उसे फौरन आत्ममंथन की जरूरत हैअश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में नजर आ रहा है

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के बावजूद राज्यसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार को लेकर पार्टी की जमकर आलोचना की और कहा कि कांग्रेस जिस तेजी से राजनीतिक दुर्दशा की ओर जारी है। उसके बारे में पार्टी को गहन विमर्श करने की आवश्यकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए अश्विनी कुमार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आज जिस दुर्दशा का सामना कर रही है, उसके बारे में पार्टी को गहराई से सोचना चाहिए। राज्यसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बहुत निराशाजनक हैं। मेरा मानना ​​है कि हिमाचल में जो कुछ हुआ है, उसकी किसी को कोई आशंका या उम्मीद नहीं थी।"

पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत है क्योंकि उसके नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं और पार्टी के विधायकों का भाजपा के प्रति बढ़ता झुकाव इस बात को दर्शाता है कि उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस विधायकों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ता झुकाव दिखाता है कि ज्यादातर लोग अपना भविष्य बीजेपी के साथ देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से दलबदल क्यों हो रहा है? इसके बारे में पार्टी को चिंता करने की जरूरत है।"

अश्विनी कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक प्रबंधन से पता चलता है कि पार्टी ने एक बड़ी गलती की है, खासकर जब से सोनिया गांधी ने खुद को रोजमर्रा की राजनीति से दूर कर लिया है।

उन्होंने कहा, "ऐसे माहौल में नेताओं के पार्टी छोड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी के लिए कोई बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।"

इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में भाजपा देश के राजनीति का केंद्र बन गयी है।

अश्विनी कुमार ने कहा, ''राज्यसभा चुनाव नतीजों से एक बड़ा संदेश यह आया है कि आज बीजेपी कांग्रेस की जगह ले चुकी है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के राजनीति का केंद्र बन गई है। चाहे विपश्री गठबंधन इंडिया या कांग्रेस खड़े हों, दलबदल का यह दौर आगे भी जारी रहेगा।"

पूर्व कानून मंत्री ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि पिछले कुछ दिनों में हमने जो देखा है वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए खतरे की घंटी है और मुझे लगता है कि अगर एक या दो और विधायक कांग्रेस पार्टी से अलग हो जाते हैं तो हिमाचल में सरकार को बचाना मुश्किल हो जाएगा।"

मालूम हो कि बीते मंगलवार को हिमाचल में सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी राज्य विधानसभा में पार्टी के पास बहुमत होते हुए भी भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन से चुनाव हार गए।

68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले थे। टाई-ब्रेकर के में जीत महाजन के हाथ लगी और सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के 40 विधायक हैं, जबकि विपक्षी दल भाजपा के 25 विधायक हैं। वहीं शेष तीन की संख्या निर्दलीयों के पास हैं।

टॅग्स :कांग्रेसराज्यसभा चुनावहिमाचल प्रदेशBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट