लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बोला शिवराज सिंह चौहान पर हमला, कहा- वर्चस्व बनाए रखने के लिए अपना रहे हैं निम्न स्तरीय हथकंडे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2019 05:47 IST

शोभा ओझा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया में बने रहने के अपने निम्नस्तरीय हथकंडों के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं, लेकिन एक विकलांग और बुजुर्ग महिला को भी अपनी स्वार्थ सिद्धि का माध्यम बना लेना पूरी तरह से निंदनीय, अनैतिक और भर्त्सना योग्य कदम है. 

Open in App
ठळक मुद्दे शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा में वर्चस्व बनाने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निम्नस्तरीय हथकंडों का सहारा ले रहे हैं.ओझा ने कहा कि अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के अन्य प्रादेशिक नेताओं राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा आदि से वर्चस्व को लेकर कड़ा संघर्ष चल रहा है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा में वर्चस्व बनाने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निम्नस्तरीय हथकंडों का सहारा ले रहे हैं. इसके चलते उन्होंने सागर में एक बुजुर्ग महिला को विकलांगता प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर रैली में बुलाया और उसके गले में बिजली के बिलों की माला डालकर कांग्रेस की उस जनहितैषी सरकार के विरुद्ध झूठा और अनर्गल प्रचार करने की निंदनीय और घृणित कोशिश की.

ओझा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया में बने रहने के अपने निम्नस्तरीय हथकंडों के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं, लेकिन एक विकलांग और बुजुर्ग महिला को भी अपनी स्वार्थ सिद्धि का माध्यम बना लेना पूरी तरह से निंदनीय, अनैतिक और भर्त्सना योग्य कदम है. 

अपने बयान में प्रदेश के पूर्व घोषणावीर भाजपाई मुख्यमंत्री चौहान पर आरोप लगाते हुए ओझा ने कहा कि अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के अन्य प्रादेशिक नेताओं राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा आदि से वर्चस्व को लेकर कड़ा संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण उन्हें अब नैतिकता और राजनीतिक मयार्दाओं का भी बिल्कुल ख्याल नहीं है और वो येन-केन-प्रकारेण प्रदेश की राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ओझा ने कहा कि केवल बिजली बिलों में कटौती ही नहीं, कमलनाथ सरकार ने किसान कर्जमाफी, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, सामान्य वर्ग को आरक्षण, इंदिरा गृह ज्योति योजना, पुलिसकर्मियों के लिए सप्ताह में एक दिन अवकाश की घोषणा, देश के अन्नदाताओं को तमाम तरह की रियायतें और प्रदेश में निवेश और रोजगार को लेकर जो ठोस कदम उठाए हैं, उससे शिवराज सिंह सहित पूरी भाजपा बौखलाई हुई है और आज प्रदेश की जनता शिवराज सिंह के पूरे 15 सालों की तुलना में कमलनाथ सरकार के केवल एक वर्ष को बेहतर मानने लगी है.

अच्छा होगा कि शिवराज सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता ऐसी नौटंकियों का सहारा लेकर कमलनाथ सरकार के ठोस जनहितैषी कदमों को रोकने के प्रयासों की बजाय, जनता के हित में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं, जिसका की जिम्मा प्रदेश की जनता ने उन्हें सौंपा है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए