कर्नाटक: 'पेसीएम' अभियान को कांग्रेस ने किया तेज, अब भाजपा के कार्यालय में लगाए गए पोस्टर, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Published: September 23, 2022 02:03 PM2022-09-23T14:03:30+5:302022-09-23T14:04:46+5:30

कर्नाटक में कांग्रेस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर लगातार हमलावर है। पेसीएम कैंपेन को भी कांग्रेस ने शुक्रवार को और तेज करते हुए पोस्टर भाजपा कार्यालय में लगा दिए।

Congress intensified 'PAYM' campaign, now posters put up in BJP's office | कर्नाटक: 'पेसीएम' अभियान को कांग्रेस ने किया तेज, अब भाजपा के कार्यालय में लगाए गए पोस्टर, जानिए पूरा मामला

कर्नाटक: 'पेसीएम' अभियान को कांग्रेस ने किया तेज, अब भाजपा के कार्यालय में लगाए गए पोस्टर, जानिए पूरा मामला

Highlightsकर्नाटक में बसवराज बोम्मई पर कांग्रेस का निशाना, पेसीएम अभियान को किया और तेज।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को भाजपा के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए।

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के अपने अभियान को तेज कर दिया है और शुक्रवार को बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए।

कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं। इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया था।

बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे। कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है।”

खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गयी ‘40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है।

कांग्रेस की ओर से प्रचारित किया जा रहा पेसीएम पोस्टर
कांग्रेस की ओर से प्रचारित किया जा रहा पेसीएम पोस्टर

कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वेबसाइट शुरू की थी। पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रही है जिन्होंने इस साल की शुरुआत में उडूपी के एक होटल में खुदकुशी कर ली थी।

पाटिल ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा अपने जिले में एक सरकारी काम के लिए 40 प्रतिशत ‘कट’ मांग रहे हैं। आरोपों के बाद ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पुलिस की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गयी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगा रही है और इस आरोप से कर्नाटक का अपमान हुआ है।

Web Title: Congress intensified 'PAYM' campaign, now posters put up in BJP's office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे