योगी से मुलाकात समेत ये कारण बने अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस की नाराजगी की वजह, दिया सदस्यता खत्म करने का नोटिस

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: November 27, 2019 02:40 PM2019-11-27T14:40:10+5:302019-11-27T14:40:10+5:30

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने अदिति सिंह की पार्टी से सदस्यता खत्म करने संबंधी नोटिस की पुष्टि की है।

Congress gives notice to end MLA Aditi Singh membership from Party, Here are the reasons | योगी से मुलाकात समेत ये कारण बने अदिति सिंह के खिलाफ कांग्रेस की नाराजगी की वजह, दिया सदस्यता खत्म करने का नोटिस

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया है। (फाइल फोटो)

Highlightsआराधना मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है कि अदिति सिंह की कांग्रेस पार्टी से सदस्यता खत्म करने को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को याचिका भेजी गई है। आराधना मिश्रा ने कहा पिछले दो अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले का अदिति ने उल्लंघन किया था।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी से सदस्यता खत्म किए जाने का नोटिस मिला है। उत्तर प्रदेशकांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि अदिति सिंह ने पार्टी के व्हिप का अनादर किया है जिसके कारण उनके खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की जा रही है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने अदिति सिंह की पार्टी से सदस्यता खत्म करने संबंधी नोटिस की पुष्टि की है। आराधना मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है कि अदिति सिंह की कांग्रेस पार्टी से सदस्यता खत्म करने को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को याचिका भेजी गई है। 

आराधना मिश्रा ने कहा पिछले दो अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले का अदिति ने उल्लंघन किया था। 

बता दें कि इस वर्ष दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सदन का विशेष सत्र बुलाया था। कांग्रेस ने इससे खुद को अलग रख इसका बहिष्कार किया था लेकिन रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह सत्र में शामिल हुई थीं। अदिति सिंह के इस फैसले से पार्टी नाराज चल रही थी। 

पार्टी की नाराजगी की एक वजह यह भी थी कि पिछले 16 अक्टूबर को अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने के लिए मांग की थी। सीएम योगी से अदिति की इस मुलाकात के बाद कयासबाजी जोर पकड़ गई थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। 

22 से 24 अक्टूबर के बीच रायबरेली में कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। अदिति सिंह इस सत्र में भी शामिल नहीं हुई थीं। अदिति सिंह से पार्टी की नाराजगी के पीछे इन वजहों का जिक्र किया जा रहा है।

Web Title: Congress gives notice to end MLA Aditi Singh membership from Party, Here are the reasons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे