कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुल गांधी ने काटा केक, फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी

By धीरज पाल | Published: December 28, 2018 11:23 AM2018-12-28T11:23:00+5:302018-12-28T11:23:55+5:30

पार्टी की स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। इस दौरान आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बारे में पूछा गया।

Congress Foundation Day 134th: Congress President Rahul Gandhi at party HQ manmohan singh | कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुल गांधी ने काटा केक, फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी

कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुल गांधी ने काटा केक, फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी

कांग्रेस आज अपना 134 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी हेड क्वार्टर पर झंडा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस के ई नेता मौजूद रहे। 


मालूम हो कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापनाब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे।  1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। 


पार्टी की स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे। इस दौरान आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बारे में पूछा गया। उन्होंने इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया। मालूम हो कि फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित है। ट्रेलर में कांग्रेस की सरकार पर कई सवाल खड़े किए है।


कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।" उन्होंने कहा, 'इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।'

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

English summary :
Congress foundation day 2018: Congress is celebrating its 134th foundation day today. On this occasion Congress Party President Rahul Gandhi and former Prime Minister Manmohan Singh celebrate at party head office cake cutting and flag hosting.


Web Title: Congress Foundation Day 134th: Congress President Rahul Gandhi at party HQ manmohan singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे