लाइव न्यूज़ :

सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमले तेज करने में जुटी कांग्रेस, सोनिया आज वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर बनाएंगी रणनीति

By शीलेष शर्मा | Updated: September 12, 2019 05:44 IST

सोनिया एक दिन पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ लगभग 20 मिनट की चर्चा में अन्य मुद्दों के अलावा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की रणनीति बनाने पर चर्चा कर चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर हमले तेज करने की रणनीति बनाने में जुटी है.सोनिया गांधी ने आज बुलाई है

 कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर हमले तेज करने की रणनीति बनाने में जुटी है. सूत्रों के बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से गुरुवार को बुलाई गई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अन्य मुद्दों के साथ हमले की रणनीति पर विचार होगा.

सोनिया एक दिन पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ लगभग 20 मिनट की चर्चा में अन्य मुद्दों के अलावा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की रणनीति बनाने पर चर्चा कर चुकी हैं. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान की तीखी आलोचना की जिसमें उन्होंने ऑटो इंडस्ट्रीज में आई गिरावट के लिए ओला-उबर को जिम्मेदार ठहराया था.

उन्होंने सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए 10 सवाल दागे. उन्होंने पूछा कि लोग किराये का घर खोजते हैं, क्या इससे रियल एस्टेट के क्षेत्र में गिरावट आ रही है. 30 मुख्य शहरों में 13 लाख मकान बिकने को तैयार हैं, लेकिन खरीददार नहीं है. सिंघवी ने पूछा कि राजकोषीय घाटे का कारण क्या व्यय खर्च है, सीएजी की गणना के अनुसार राजकोषीय घाटा 5.85 फीसदी है, लेकिन सरकार इसे महज 3.46 फीसदी बता रही है.

क्या पारिवारिक व्यवसायों की वृद्धि के कारण रोजगार कम हो रहे है. अकेले कृषि क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपए की गिरावट आई है. रुपया कमजोर हो रहा है क्या इसलिए कि अमेरिका मजबूत हो रहा है.

क्या रेटिंग एजेंसियां गलत काम कर रही हैं इसलिए रेटिंग कम आ रही है. उन्होंने पूछा कि क्या साहूकार और ब्याज पर पैसा देने वाले अच्छा धंधा कर रहे हैं इसलिए एफडीआई में 7 फीसदी की गिरावट आई है.

PM मोदी पर साधा निशाना

सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए सवाल किया कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पीछे क्यों छिप रहे है. वह क्यों नहीं बताते हैं कि देश में क्या हो रहा है और ऑटो उद्योग में आई गिरावट से उबरने के लिए उनकी सरकार ने क्या कदम उठाए हैं.

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया