लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने सुनील जाखड़ के दो साल निलंबन की सिफारिश की, केवी थॉमस को सभी पदों से हटाने की सिफारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2022 14:26 IST

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश तब हुई जब पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनके कुछ बयानों पर ध्यान आकर्षित किया। सोनिया गांधी ने इसके बाद पत्र को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएके एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने अपनी सिफारिशें सोनिया गांधी को सौंपीं।बैठक से पहले जाखड़ ने कहा था कि जिनके पास अभी भी जमीर है, उन्हें दंडित किया जाएगा।जाखड़ ने समिति को जवाब नहीं देने का फैसला किया था।

नई दिल्ली:कांग्रेस की एके एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने मंगलवार को पंजाबकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को संगठन से दो साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश की।

इसने यह भी सिफारिश की है कि केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता केवी थॉमस को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाए। सिफारिशों पर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश तब हुई जब पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनके कुछ बयानों पर ध्यान आकर्षित किया। सोनिया गांधी ने इसके बाद पत्र को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को भेज दिया।

इससे पहले आज सुबह जाखड़ ने अपने खिलाफ कार्रवाई पर फैसला करने के लिए कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक से पहले मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास अभी भी जमीर है, उन्हें दंडित किया जाएगा।

कांग्रेस अनुशासन समिति ने 11 अप्रैल को जाखड़ को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा था। हालांकि, जाखड़ ने समिति को जवाब नहीं देने का फैसला किया।

जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) से कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पार्टी के लिए एक बोझ करार दिया था। 

पूर्वी मंत्री राजकुमार वरका सहित कुछ पार्टी नेताओं ने जाखड़ पर एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में चन्नी और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग की थी। 

हालांकि, जाखड़ ने इन आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था और उसका गलत मतलब निकाला गया था। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि अगर कोई उनके बयान से आहत हुआ है तो वह इस पर खेद जताते हैं। 

जाखड़ ने इससे पहले तब खलबली मचा दी थी, जब उन्होंने पिछले साल अमरिंदर सिंह के अचानक हटने के बाद दावा किया था कि पंजाब के 42 विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और केवल दो चन्नी के समर्थन में हैं। 

अमरिंदर के हटने के बाद जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे। हालांकि, उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं तब कम हो गई थीं, जब पार्टी नेता अंबिका सोनी ने कहा था कि कांग्रेस को किसी सिख चेहरे के साथ जाना चाहिए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कांग्रेसपंजाबकेरलसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो