लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की शर्त- शिव सेना पहले भाजपा से तोड़े नाता, फिर होगी कोई चर्चा: सूत्र

By शीलेष शर्मा | Updated: November 6, 2019 04:35 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान मराठा छत्रप शरद पवार और कांग्रेस के राज्य के नेताओं को साफ कर चुका है कि जब तक शिव सेना पूरी तरह भाजपा से अपना नाता नहीं तोड़ लेती तब तक सरकार के गठन पर कांग्रेस कोई अंतिम निर्णय नहीं लेगी.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच चल रहे उठापटक के खेल में कांग्रेस ‘देखो और इंतजार करों’ की नीति अपना रही है. इसकी पुष्टि महाराष्ट्र के प्रभारी सचिव आशीष दुआ ने लोकमत से बातचीत के दौरान की.

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच चल रहे उठापटक के खेल में कांग्रेस ‘देखो और इंतजार करों’ की नीति अपना रही है. इसकी पुष्टि महाराष्ट्र के प्रभारी सचिव आशीष दुआ ने लोकमत से बातचीत के दौरान की.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान मराठा छत्रप शरद पवार और कांग्रेस के राज्य के नेताओं को साफ कर चुका है कि जब तक शिव सेना पूरी तरह भाजपा से अपना नाता नहीं तोड़ लेती तब तक सरकार के गठन पर कांग्रेस कोई अंतिम निर्णय नहीं लेगी.

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि कल शरद पवार और सोनियागांधी के बीच हुई बातचीत के दौरान भी जब विभिन्न विकल्पों पर चर्चा  चल रही थी उसमें भी सोनिया गांधी ने यह मुददा उठाया और साफ किया कि अभी भाजपा और शिव सेना के बीच रिश्ते टूटे नहीं है जब तक रिश्ते पूरी तरह नहीं टूट जाते तब तक कांग्रेस-राकांपा को अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहिए.

सोनिया गांधी के इस परामर्श शरद पवार पूरी  तरह सहमत थे जिसके कारण दोनों नेताअ‍ों के बीच एक ओर बैठक करने का निर्णय किया गया जिसका खुलासा स्वयं शरद पवार ने संवाददाता सम्मेलन में किया, कांगें्रस राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने के पक्ष में तो हैलेकिन यह तभी संभव है जब शिव सेना भाजपा से रिश्ता तोड़ लें और कांग्रेस -राकांपा के प्रस्ताव को स्वीकार कर  ले यह प्रस्ताव उसी प्रस्ताव की तर्ज पर है जिसकी मांग शिव सेना भाजपा से कर रही है कि ढाई-ढाई वर्ष दोनों दल बांट कर सरकार चलाए और कांग्रेस बाहर से समर्थन करें.

शरद पवार इसी दायरे में मुंबई में नेताओं से चर्चा करने के बाद जब दिल्ली लौटेगें उसके बाद ही साफ होगा कि राज्य में नई सरकार के गठन का स्वरुप क्या होता है. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है