कांग्रेस ने पुडुचेरी इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Published: March 4, 2021 10:35 PM2021-03-04T22:35:49+5:302021-03-04T22:35:49+5:30

Congress appoints senior officials for Puducherry unit | कांग्रेस ने पुडुचेरी इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने पुडुचेरी इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, चार मार्च कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

बयान के मुताबिक, वी अरुमुगम और नीला गंगाधरन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। एवी सुब्रमण्यम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

इसके साथ ही एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appoints senior officials for Puducherry unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे