कांग्रेस ने महाराष्ट्र इकाई के लिए 65 महासचिवों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की

By भाषा | Published: August 26, 2021 10:37 PM2021-08-26T22:37:58+5:302021-08-26T22:37:58+5:30

Congress appointed many office bearers including 65 general secretaries for Maharashtra unit | कांग्रेस ने महाराष्ट्र इकाई के लिए 65 महासचिवों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने महाराष्ट्र इकाई के लिए 65 महासचिवों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने अपनी महाराष्ट्र इकाई के लिए बृहस्पतिवार को 65 महासचिवों और 18 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 65 महासचिव, 18 उपाध्यक्ष और 104 सचिव नियुक्त किये गए हैं। उपाध्यक्षों में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव सातव की पत्नी प्रदन्या सातव भी हैं। राजीव सातव का कोरोना संक्रमण के कारण कुछ महीने पहले निधन हो गया था। महासचिवों में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख भी शामिल हैं। वह वर्तमान विधायक हैं। अमरजीत सिंह मनहार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कई प्रवक्ताओं और अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। नाना पटोले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress appointed many office bearers including 65 general secretaries for Maharashtra unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे