Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2020 10:54 AM2020-01-21T10:54:10+5:302020-01-21T10:54:10+5:30
कांग्रेस ने मादीपुर विधानसभा सीट से जय प्रकाश पनवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा को टिकट दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (21 जनवरी) को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मादीपुर विधानसभा सीट से जय प्रकाश पनवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा, बिजवासन से प्रवीण राणा, मेहरौली से मोहिंदर चौधरी और ओखला से परवेज हाशमी को टिकट दिया है। इस तरह पार्टी ने कुल 66 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी और इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सभरवाल का था जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
Congress announces another list of 5 candidates for Delhi elections. #DelhiElections2020pic.twitter.com/yAe3cjNOq8
— ANI (@ANI) January 21, 2020
कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं। केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सभरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं।
बता दें कि डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट मिला है। कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें कई कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पडग़ंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।