लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती को 'बंगाली ब्राह्मण' बोलकर उसके सपोर्ट में उतरे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सुशांत को लेकर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2020 12:39 IST

रिया चक्रवर्ती 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। NCB ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स पैडलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। रिया के अलावा ड्रग्स मामले में शोविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश शावंत और सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक, माता-पिता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुख्य आरोपी हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है।

नई दिल्ली:  सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले और रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी पर नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है। अब रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी उतर गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने रिया को 'बंगाली ब्राह्मण' परिवार की महिला बोलकर संबोधित किया है। एक के बाद एक कई ट्वीट कर अधीर रंजन चौधरी बीजेपी की सरकार, रिया चक्रवर्ती के पिता और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधीर रंजन चौधरी ने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब राजनीतिक हो गया है। 

अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया,  रिया के पिता सेना के अधिकारी रह चुके हैं और देश की सेवा की है। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला भी हैं। सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें एक बिहारी अभिनेता में बदलकर रख दिया है।

अधीर रंजन चौधरी ने लिखा, रिया के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं, मीडिया ट्रायल हमारी न्यायिक प्रणाली के लिए एक अशुभ हिस्सा है। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों में से एक है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां इस तरह से अपने काम कर रही है ताकि सरकार में बैठे सत्ताधीश खुश हो सकें।अधीर रंजन चौधरी ने कहा,  जांच एजेंसिया समुद्र मंथन के बाद अमृत के बजाय दवाई ढूंढ कर लाए हैं और अभी भी अंधेरे में टटोल रहे हैं कि हत्यारा कौन है। 

उन्होंने सीबीआई और उनके आकाओं से पूछा सुशंता सिंह राजपूत की मौत के रहस्य का पता लगाने के लिए कितने दिनों की आवश्यकता होगी, पहले से ही मीडिया ट्रायल पूरे जोरों से जारी है, जो न्यायिक परीक्षण को बौना भी कर सकता है। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी