हार्दिक पटेल के इस्तीफे पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ये उनके नहीं भाजपा के शब्द हैं

By मनाली रस्तोगी | Published: May 18, 2022 02:19 PM2022-05-18T14:19:45+5:302022-05-18T14:21:10+5:30

कांग्रेस से बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ये आरोप किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं हैं जिसने कांग्रेस छोड़ी है, बल्कि ये भाजपा के आरोप हैं।

Congress accused Hardik Patel of singing BJP's tune | हार्दिक पटेल के इस्तीफे पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ये उनके नहीं भाजपा के शब्द हैं

हार्दिक पटेल के इस्तीफे पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ये उनके नहीं भाजपा के शब्द हैं

Highlightsकांग्रेस ने पटेल पर भाजपा की धुन गाने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो लोग डरे हुए हैं, उनका 'हार्दिक' आभार।

गांधीनगर: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस ने पटेल पर भाजपा की धुन गाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ये आरोप किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं हैं जिसने कांग्रेस छोड़ी है, बल्कि ये भाजपा के आरोप हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो लोग डरे हुए हैं, उनका 'हार्दिक' आभार।

राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि जिन्हें 'डर' लगता है, उन्हें 'हार्दिक' आभार। जो 'सच' के साथ खड़ा है, वो विचारधारा के साथ डटा है। वहीं, गोहिल ने कहा, "अगर आप (पार्टी के) नेतृत्व की बात करें तो आप कुछ दिन पहले राहुल गांधी के साथ एक मंच साझा कर रहे थे। आपको उनसे मिलने से किसने रोका? हमारे पास आंतरिक लोकतंत्र है। आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली रेखा है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।"

बताते चलें कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है। 

Web Title: Congress accused Hardik Patel of singing BJP's tune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे