परिवहन मंत्री परब के विरुद्ध शिकायत तैयार, सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जाएंगे अदालत: पाटिल

By भाषा | Published: August 28, 2021 11:18 PM2021-08-28T23:18:36+5:302021-08-28T23:18:36+5:30

Complaint ready against Transport Minister Parab, will go to court if government does not take action: Patil | परिवहन मंत्री परब के विरुद्ध शिकायत तैयार, सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जाएंगे अदालत: पाटिल

परिवहन मंत्री परब के विरुद्ध शिकायत तैयार, सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जाएंगे अदालत: पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी में राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब की कथित भूमिका पर एक शिकायत तैयार की है लेकिन वह राज्य सरकार द्वारा परब पर कार्रवाई करने का इंतजार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की पूरी तैयारी की है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि राज्य सरकार या पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या नहीं।” उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो भाजपा पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, “अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम परब के विरुद्ध पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराएंगे। अगर फिर भी कुछ नहीं होता तो हम अदालत जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Complaint ready against Transport Minister Parab, will go to court if government does not take action: Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Maharashtra BJP