नोएडा, 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी के परिसर में रविवार को आग लग गई।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 के एच- ब्लॉक में स्थित स्पेयर पार्ट बनाने वाली एक कंपनी के परिसर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।