लाइव न्यूज़ :

वित्तीय संकट से निटपने के तरीके सुझाने को समितियों का गठन: उद्धव

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:11 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि दो समितियां बनाई गई जो यह देखेंगी कि आने वाले दिनों में महामारी के वित्तीय प्रभाव से किस तहर से बचा जा सकता है या उन्हें कम किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं।उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि उन्होंने धर्मगुरुओं से बात की है और बीमारी धर्मों और जातियों के बीच भेदभाव नहीं करती है।

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री ने एक वेबकास्ट में कहा कि मंत्रियों का समूह उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के पैनल में वैज्ञानिक रघुनाथ माशेलकर, अर्थशास्त्री अजीत रानाडे और विजय केलकर और बैंकर दीपक पारेख शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों समितियां यह देखेंगी कि आने वाले दिनों में महामारी के वित्तीय प्रभाव से किस तहर से बचा जा सकता है या उन्हें कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं। ठाकरे ने यह भी कहा कि उन्होंने धर्मगुरुओं से बात की है और बीमारी धर्मों और जातियों के बीच भेदभाव नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 5.44 लाख प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रर्याप्त इंतजाम किये हैं और उनके लिए 4346 आश्रय स्थल बनाये गए हैं।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी