हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर: मार्च के अंत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से किया जाएगा शुरू

By मनाली रस्तोगी | Published: March 8, 2022 05:39 PM2022-03-08T17:39:14+5:302022-03-08T17:56:56+5:30

नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नई नोटिस जारी कर बताया कि भारत सरकार ने मार्च के आखिरी में देश से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

commercial international passenger services to/from India will start from 27 march 2022 | हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर: मार्च के अंत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से किया जाएगा शुरू

हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर: मार्च के अंत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से किया जाएगा शुरू

Highlightsभारत सरकार ने मार्च के आखिरी में देश से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।पिछले दो सालों से इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 मामलों में पिछले कुछ हफ्तों में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नई नोटिस जारी कर बताया कि भारत सरकार ने मार्च के आखिरी में देश से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। 27 मार्च 2022 से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। 

हालांकि, इसके लिए एक शर्त रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय संचालन, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के अधीन होगा। बता दें कि पिछले दो सालों से इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा हुआ था। देश में ऐसी उड़ानें 23 मार्च 2020 से कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित हैं। 

मालूम हो, इससे पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि 15 मार्च से एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू किया जा सकता है। मगर अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से यह सूचना जारी की गई है कि 27 मार्च 2022 से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। वैसे 28 फरवरी 2022 तक भारत में इन उड़ानों पर प्रतिबंध था।

Web Title: commercial international passenger services to/from India will start from 27 march 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे