लाइव न्यूज़ :

जिलों को निर्यात केन्द्र बनाने पर काम कर रहा है वाणिज्य मंत्रालयः अनुप्रिया पटेल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 01:44 IST

Open in App

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को यहां कहा कि उनका मंत्रालय देशभर में जिलों को निर्यात केंद्र के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर यहां सर्किट हाउस में पटेल ने संवाददाताओं को बताया, “यदि हर जिले में ऐसे उत्पादों की पहचान कर ली गई जिसके निर्यात की संभावना है, तो हम निर्यात बढ़ाकर 400 अरब डालर का लक्ष्य हासिल कर लेगें।” एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना पर मंत्री ने कहा, “ओडीओपी योजना में उत्तर प्रदेश सरकार हर जिले में एक ऐसा उत्पाद चिह्नित करने का प्रयास कर रही है जो पारंपरिक रूप से वहां बनता आया है, उसे बढ़ाने के लिए सरकार वित्तीय, तकनीकी, विपणन सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है।” केंद्र की स्टार्ट अप योजना पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने स्टार्ट अप योजना पर बहुत बल दिया है, इसका परिणाम है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्ट अप पारितंत्र के रूप से पहचाना जाने लगा है, आज देश में 50,000 से अधिक स्टार्टअप हैं जिन्हें देश के युवा संचालित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUS Tariff On India: रिसर्च कर रहे हैं और देख रहे?, अमेरिकी उच्चतम न्यायालय फैसले पर वाणिज्य मंत्रालय का बयान

भारतक्या राजग में सबकुछ ठीक नहीं?, अनुप्रिया पटेल ने कहा-परिवार में अनबन!

भारतकेंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल यूपी में वक्फ कानून की अच्छाई लोगों को बताने में जुटी

भारत'दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के IAS बनने में कांग्रेस ने रोड़ा पैदा किया', अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

भारतUP News: योगी के मंत्री आशीष के बचाव में उतरी अनुप्रिया पटेल, बोलीं- पार्टी नेताओं के साथ साजिश बर्दास्त नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?