लाइव न्यूज़ :

66 दिन से कश्मीर में बंद है कॉलेज, प्रशासन के प्रयास नाकाम रहे क्योंकि छात्र कक्षा में नहीं पहुंचे

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:55 IST

कश्मीर के मंडल आयुक्त बशीर खान ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि कश्मीर में तीन अक्टूबर को स्कूल और नौ अक्टूबर को कॉलेज फिर से खोल दिये जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेजों में कर्मचारी तो पहुंचे लेकिन छात्र नहीं। प्रशासन की काफी कोशिशों के बावजूद स्कूलों में भी छात्र नहीं पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबंद और संचार सेवाओं पर रोक के चलते सुरक्षा कारणों से परिजन अपने बच्चों को स्कूल या कॉलेज नहीं भेज रहे हैं।बुधवार को पूरे कश्मीर में आम जनजीवन बाधित रहा। जहांगीर चौक पर निजी वाहनों की आवाजाही के चलते भीषण जाम देखा गया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के बुधवार को घाटी में कालेज खोलने के प्रयास नाकाम रहे क्योंकि छात्र कक्षाओं में नहीं पहुंचे। जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को विशेष दर्जा वापस लिये जाने के फैसले को बुधवार को 66 दिन हो गए।

कश्मीर के मंडल आयुक्त बशीर खान ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि कश्मीर में तीन अक्टूबर को स्कूल और नौ अक्टूबर को कॉलेज फिर से खोल दिये जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि कॉलेजों में कर्मचारी तो पहुंचे लेकिन छात्र नहीं। प्रशासन की काफी कोशिशों के बावजूद स्कूलों में भी छात्र नहीं पहुंचे।

घाटी के अधिकतर हिस्सों में बंद और संचार सेवाओं पर रोक के चलते सुरक्षा कारणों से परिजन अपने बच्चों को स्कूल या कॉलेज नहीं भेज रहे हैं। बुधवार को पूरे कश्मीर में आम जनजीवन बाधित रहा। शहर में सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, लेकिन जहांगीर चौक पर निजी वाहनों की आवाजाही के चलते भीषण जाम देखा गया।

दुकानदारों ने राज्य से विशेष दर्जा वापस लिये जाने पर विरोध दर्ज कराने के लिये अपनी दुकानें तड़के से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक ही खोलीं। पूरी घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल हैं, लेकिन कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से निलंबित हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया