उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे लुढ़का

By भाषा | Published: January 26, 2021 12:12 AM2021-01-26T00:12:34+5:302021-01-26T00:12:34+5:30

Cold weather continues in North India, mercury drops below zero in Keylong, Kalpa and Manali | उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे लुढ़का

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे लुढ़का

नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारत के उत्तरी भाग में ठंड का प्रकोप और बढ़ा गया तथा हिमाचल प्रदेश के केलोंग, कलपा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे बरकरार रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में शीतलहर का एक और दौर चल रहा है तथा अगले दो से तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस और नीचे गिरने की आशंका है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा।”

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे ही रहा।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि कलपा में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और मनाली में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर इस समय 40 दिनों के ‘चिल्लई कलां’ की गिरफ्त में है और इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर बर्फबारी होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में माउन्ट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इस बीच आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस के दिन कम से कम दस जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और बठिंडा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cold weather continues in North India, mercury drops below zero in Keylong, Kalpa and Manali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे