शीत लहर का कहरः लखनऊ में 12वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, मैनपुरी में 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

By अनिल शर्मा | Published: January 3, 2023 08:06 AM2023-01-03T08:06:57+5:302023-01-03T08:23:01+5:30

उत्तर भारत में शीतल लहर और गलन जारी है। इसी को देखते हुए कई राज्यों में नीचली कक्षाओं के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

cold wave Schools up to 12th in Lucknow closed till January 7 holiday declared in Mainpuri 8th schools | शीत लहर का कहरः लखनऊ में 12वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद, मैनपुरी में 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रतिकात्मक तस्वीर।

Highlightsयूपी के मैनपुरी में भी 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। त्तर प्रदेश के बनारस, गोरखपुर, मिर्जापुर समते कई जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच प्रदेश के राजधानी लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं यूपी के मैनपुरी में भी 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक भी स्कूल नहीं जाएंगे। इससे पहले लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के खुलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया था। 

सोमवार को लखनऊ के बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को दिनांक 2 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहने का आदेश जारी किया गया था लेकिन शीत लहर में कोई कमी नहीं होने की वजह से बंद करने का फैसला किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर भारत में शीतल लहर और गलन जारी है। इसी को देखते हुए कई राज्यों में नीचली कक्षाओं के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बनारस, गोरखपुर, मिर्जापुर समते कई जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं कई जिलो में 8वीं तक के स्कूलों की 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। 

Web Title: cold wave Schools up to 12th in Lucknow closed till January 7 holiday declared in Mainpuri 8th schools

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे