यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप, छाया घना कोहरा, अलाव तापते दिखे लोग

By अनिल शर्मा | Published: December 19, 2022 10:24 AM2022-12-19T10:24:12+5:302022-12-19T10:39:07+5:30

शनिवार राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र  सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री तापमान रहा।

cold wave in UP Punjab Delhi Rajasthan dense fog people seen warming bonfire | यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप, छाया घना कोहरा, अलाव तापते दिखे लोग

यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप, छाया घना कोहरा, अलाव तापते दिखे लोग

Highlightsउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। देखने को मिला। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरा छाया रहा। <blockquote clas

नई दिल्लीः भारत के कई राज्यों में शीत लहर (cold wave) ने दस्तक दे दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर देखने को मिला। कई जगहों पर धुंध छाया रहा। पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

एएनआई के मुताबिक, हरियाणा के बहादुरगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शीत लहर जारी है। इस दौरान सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में पारा और भी गिर सकता है। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हिमालय के तराई वाले राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल,  उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले हफ्ते में धुंध छाई रह सकती है।

शनिवार राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र  सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री, अलवर व पिलानी में 5.4-5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री व नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Web Title: cold wave in UP Punjab Delhi Rajasthan dense fog people seen warming bonfire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे