लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के घर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 10, 2021 21:57 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए हैं।राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी। 

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में दस्तक दी। दिल्ली पहुंचने के बाद यूपी सदन पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ समय रुकने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की भी संभावना है।

 शाह से मुलाकात के बाद आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार।’’ इस ट्वीट के साथ आदित्यनाथ ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह शाह को ‘‘प्रवासी संकट का समाधान’’ रिपोर्ट की एक प्रति सौंपते दिख रहे हैं। जब शाह और आदित्यनाथ की मुलाकात चल रही थी उसी समय अपना दल की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शाह के आवास पर पहुंची।

शाह ने ने ट्वीट कर आदित्यनाथ और पटेल से मुलाकात की जानकारी दी और तस्वीरें भी साझा की। आदित्यनाथ का यह दौरा उत्तर प्रदेश से ही आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद हुआ है। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी।

इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए हैं। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था

अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी। 

पोस्टरों से मोदी और शाह के चित्र नदारद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शुरू हुआ शीत युद्ध शांत होता नहीं दिख रहा है। इसके संकेत उस समय मिले, जब प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे को ले कर लगाए गए पोस्टरों से मोदी और शाह के चित्र नदारद थे। यह पहला मौक़ा है, जब सरकार द्वारा जारी किये गए किसी पोस्टर से  प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के चित्र हटा दिए गए हो। माना जा रहा है कि योगी और मोदी के बीच चल रहे शीत  युद्ध के कारण योगी ने यह कदम उठाया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारत अधिक खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?