"97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को हराया", कांग्रेस के 85वें अधिवेशन बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

By भाषा | Published: February 26, 2023 07:33 AM2023-02-26T07:33:06+5:302023-02-26T07:49:23+5:30

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलकर पार्टी की तारीफ की है। ऐसे में इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि ''गांधी परिवार वह राजनीतिक परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।''

CM Sukhwinder Singh Sukhu 85th session Congress Despite having 97 percent Hindu population ideology humanity defeated BJP | "97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को हराया", कांग्रेस के 85वें अधिवेशन बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsकांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के लिए कुछ कहा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में 97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने भाजाप को हराया है। सीएम सुक्खू ने यह भी कहा है कि भाजपा से किसी एक नेता का नाम बताने जो देश की आजादी के लिए बलिदान दिया हो।

रायपुर:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू आबादी होने के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी इंसानियत की विचारधारा से भाजपा को हरा दिया है। 

इस पर बोलते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि कांग्रेस 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर तभी जवाब दे सकती है जब पार्टी अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढेगी। वह यहां नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन के दूसरे दिन बोल रहे थे। 

कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को राज्य में हराया है- सीएम सुक्खू

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा है कि ''हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है लेकिन (हमारे लिए) जीत (चुनावों में) बड़ी थी । हिमाचल प्रदेश की 97 फीसदी आबादी हिंदू है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी राज्य से आते हैं। इसे देखते हुए हमने हिंदू विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा को हराने की रणनीति बनाई। कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने उस विचारधारा को पराजित किया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की।’’ 

भाजपा के एक भी नेता ने नहीं दिया है आजादी में कोई योगदान- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र के निर्माण और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा, ''गांधी परिवार वह राजनीतिक परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।''

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी से एक नेता का नाम बताने के लिए कहा जिसने बलिदान दिया हो। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। हमें उनके बलिदान का इतिहास लेकर आगे बढ़ना है। हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों और लोगों को बांटने वाली नीति का जवाब तभी दे पाएंगे जब हम अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढ़ेंगे।’’ 

Web Title: CM Sukhwinder Singh Sukhu 85th session Congress Despite having 97 percent Hindu population ideology humanity defeated BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे