लाइव न्यूज़ :

MP: CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- लोगों के जीवन को बचाने के लिए जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाएंगे

By अनुराग आनंद | Updated: April 7, 2020 16:12 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन का विस्तार करेंगे, स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं।राज्य के कई शहरों में लॉकडाउन के साथ ही साथ धारा 144 भी लगाया गया है। 

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है। अर्थव्यवस्था फिर से बन सकती है लेकिन अगर लोग मर जाते हैं, तो हम उन्हें कैसे वापस लाएंगे? इसीलिए, अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन का विस्तार करेंगे, स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इस तरह साफ है कि मध्य प्रदेश के सीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में इन शहरों में लॉकडाउन के साथ ही साथ धारा 144 भी लगाया गया है। 

इसके अलावा, मध्‍यप्रदेश में अब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे राज्‍य के सभी कर्मचारियों को इंश्‍योरेंस कवर मिलेगा। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और कोविड-19 पीडि़तों के इलाज में जुटे हेल्‍थ केयर वर्कर्स के लिए 50 लाख रुपये के इंश्‍योरेंस की घोषणाा की है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कई स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के छह अधिकारी भी शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल और अपर संचालक डॉ. वीणा सिन्हा के बाद अब अपर संचालक कैलाश बुंदेला, संयुक्त संचालक डॉ. उपेंद्र दुबे, उपसंचालक डॉ. सौरभ पुरोहित, डॉ. हिमांशु जायसवार, डॉ. प्रमोद गोयल व कंसलटेंट डॉ. सत्येंद्र पांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अन्‍य कर्मचारियों में भय का माहौल है। ऐसी स्थिति में इंश्‍योरेंस की घोषणा से कर्मचारियों को कुछ राहत मिल सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया