WATCH: विधानसभा के पटल पर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार! यूजर ने कहा- विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया

By रुस्तम राणा | Published: November 7, 2023 06:47 PM2023-11-07T18:47:59+5:302023-11-07T19:20:25+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो इससे जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने वह विवादित बयान दिया।

CM Nitish Kumar's Controversial Remark in Bihar Assembly Sparks Debate | WATCH: विधानसभा के पटल पर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार! यूजर ने कहा- विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया

WATCH: विधानसभा के पटल पर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार! यूजर ने कहा- विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया

Highlightsविधानसभा में नीतीश कुमार ने यह समझाने की कोशिश की कि महिलाओं के बीच शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण होता हैभाषण में कहा- जब एक महिला शिक्षित होती है और उसकी शादी हो जाती है, तो उसका पति नियमित रूप से उसके साथ अंतरंग होता है, खासकर सर्दियों के दौरानभाषण की क्लिप को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया है? क्या क्या गंदी बाते बोल रहें हैं?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्य विधानसभा में अपने भाषण के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सीएम नीतीश कुमार हाल के दिनों में अपनी सरकार द्वारा आयोजित जाति-जनगणना के आंकड़े पेश कर रहे थे।

जब उन्होंने यह समझाने की कोशिश की कि महिलाओं के बीच शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण होता है। हालाँकि, जद (यू) प्रमुख के संदेश देने के तरीके ने उन्हें विवादों में डाल दिया है, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी टिप्पणी को घटिया और अश्लील करार दिया है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो इससे जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी। सीएम ने अपने भाषण में कहा, "जब एक महिला शिक्षित होती है और उसकी शादी हो जाती है, तो उसका पति नियमित रूप से उसके साथ अंतरंग होता है, खासकर सर्दियों के दौरान।

यह उच्च जन्म दर में योगदान कर सकता है। इसलिए, जब एक महिला शिक्षित होती है, तो उसे इसके बारे में पता होता है, वह उसे बता सकती है पतिदेव अंत में इसे अंदर (स्खलन) मत करो। इसे बाहर करो।'' विधानसभा के पटल नीतीश कुमार के इस भाषण पर कई विधायक जोर-जोर से हंसने लगे जबकि कई लोग अचंभित हो गए।

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके इस बात की चौतरफा आलोचना हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया है? क्या क्या गंदी बाते बोल रहें हैं? खुद आप लोग सुनिए। हेडफोन लगा लेना, परिवार के साथ नही सुन सकते हैं। नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो गया है क्या? यह सब क्या उल्टा पुल्टा बोल रहे हैं? ऐसे लोगो को गांव में बोला जाता है कि बुढ़ापे में सठिया गए।"

इसी प्रकार एक अन्य यूजर ने लिखा, बिहार के CM नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिया ‘सेक्स एजुकेशन’, झेंप गईं महिला विधायक। 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी विधानसभा में ऐसी बेहूदा बातें आज़ादी के बाद से किसी ने नहीं कही होगी आज नीतीश कुमार ने सारी हदें पार कर दी थू है।"

Web Title: CM Nitish Kumar's Controversial Remark in Bihar Assembly Sparks Debate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे