पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा: सीएम ममता बनर्जी 11 जून को स्थापित करेंगी विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई प्रतिमा

By भाषा | Published: June 4, 2019 05:10 AM2019-06-04T05:10:03+5:302019-06-04T05:10:03+5:30

पिछले महीने कुछ शरारती तत्वों ने वहां पहले से लगी उनकी प्रतिमा को तोड़ दिया था।

CM Mamta Banerjee to set up new statue of ishwar Chandra Vidyasagar at Vidyasagar College on June 11 | पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा: सीएम ममता बनर्जी 11 जून को स्थापित करेंगी विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई प्रतिमा

पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा: सीएम ममता बनर्जी 11 जून को स्थापित करेंगी विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई प्रतिमा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई आवक्ष प्रतिमा लगाई जाएगी। पिछले महीने कुछ शरारती तत्वों ने वहां पहले से लगी उनकी प्रतिमा को तोड़ दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा , " राज्य सरकार 11 जून को विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित करेगी। " उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने क्रमश : रवींद्रनाथ टैगोर और आशुतोष मुखर्जी की एक और प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार विद्यासागर की 200 वीं जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

 

Web Title: CM Mamta Banerjee to set up new statue of ishwar Chandra Vidyasagar at Vidyasagar College on June 11

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे