सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-  देश ने खो दिया एक महान नेता

By भाषा | Published: August 7, 2019 11:31 AM2019-08-07T11:31:28+5:302019-08-07T11:32:30+5:30

CM Arvind Kejriwal expressed grief over the death of Sushma Swaraj said - the country has lost a great leader | सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-  देश ने खो दिया एक महान नेता

सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-  देश ने खो दिया एक महान नेता

Highlightsसुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का पार्थिव देह आज सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित ऑफिस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’’ आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी स्वराज के निधन पर शोक जताया।

सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज का पार्थिव देह आज सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित ऑफिस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार लोधी रोध स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा।  पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

Web Title: CM Arvind Kejriwal expressed grief over the death of Sushma Swaraj said - the country has lost a great leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे