दिल्ली में बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Published: June 24, 2021 09:53 AM2021-06-24T09:53:35+5:302021-06-24T09:53:35+5:30

Cloudy weather in Delhi, minimum temperature at 28.3 degree Celsius | दिल्ली में बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में बादल छाये, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 24 जून राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापामन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cloudy weather in Delhi, minimum temperature at 28.3 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे