लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे स्वच्छ शहरः परिसर में गंदगी, मंत्री जी नाराज, नाराजगी जता फावड़ा उठाकर खुद की सफाई

By भाषा | Updated: January 20, 2020 15:41 IST

सफाई के लिये खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के खुद मैदान में उतरने पर सरकारी वेयर हाउस के कर्मचारियों को शर्मिंदा होते देखा गया। चश्मदीदों के मुताबिक यह वाकया बड़ा गणपति क्षेत्र के वेयर हाउस का है जहां राशन आदि वस्तुओं का भंडारण किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूबे की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के मंत्री इस वेयरहाउस के निरीक्षण के लिये पहुंचे थे।अपने परिवेश को साफ रखना एक नागरिक के तौर पर हम सबका दायित्व है।

मध्य प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को यहां अपने विभाग के एक वेयरहाउस के परिसर में गंदगी के ढेर पर नाराजगी जतायी और अचानक फावड़ा उठाकर खुद ही सफाई में जुट गये।

तोमर के इस सफाई अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सफाई के लिये खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के खुद मैदान में उतरने पर सरकारी वेयर हाउस के कर्मचारियों को शर्मिंदा होते देखा गया। चश्मदीदों के मुताबिक यह वाकया बड़ा गणपति क्षेत्र के वेयर हाउस का है जहां राशन आदि वस्तुओं का भंडारण किया जाता है।

सूबे की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के मंत्री इस वेयरहाउस के निरीक्षण के लिये पहुंचे थे। सफाई के लिये खुद फावड़ा उठाने के बारे में पूछे जाने पर तोमर ने संवाददाताओं से कहा, "अपने परिवेश को साफ रखना एक नागरिक के तौर पर हम सबका दायित्व है।"

उन्होंने कहा, "गंदगी से मच्छरों के जरिये डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। गंदगी की स्थिति खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिये ठीक नहीं है।" बहरहाल, तोमर ने यहां सफाई के लिये ऐसे वक्त फावड़ा उठाया, जब देश भर में "स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" जारी है।

इंदौर इस राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार तीन बार से अव्वल है और इस साल भी सफाई का यह मुकाबला जीतने की तगड़ी दावेदारी कर रहा है। तोमर के सफाई अभियान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलने के बाद इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह ने कहा, "हम शहर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थल पर सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। सभी सरकारी परिसरों के अंदर की नियमित सफाई हमारे काम के दायरे में नहीं आतीं।" इससे पहले भी तोमर अपने गृहनगर ग्वालियर और शिवपुरी में नाले-नालियों एवं शौचालयों की खुद सफाई कर चर्चा में आ चुके हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया