दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में कक्षाएं 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी: गोपाल राय

By भाषा | Published: November 24, 2021 02:36 PM2021-11-24T14:36:44+5:302021-11-24T14:36:44+5:30

Classes in Delhi schools, colleges to resume from November 29: Gopal Rai | दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में कक्षाएं 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी: गोपाल राय

दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में कक्षाएं 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी: गोपाल राय

नयी दिल्ली, 24 नवंबर वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद बंद किए गए दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं, 29 नवंबर से फिर शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय सोमवार से खुलेंगे, कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने का सुझाव दिया गया है और उनके लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी जाएगी।

मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा कि आवश्यक सेवाओं में लगे, केवल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) संचालित, इलेक्ट्रिक वाहनों को 27 नवंबर से शहर में आने की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहनों पर तीन दिसंबर तक रोक जारी रहेगी।

दिल्ली सरकार ने वायु की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए, निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों पर लगी रोक सोमवार को हटा दी थी।

वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद 13 नवंबर को शहर के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Classes in Delhi schools, colleges to resume from November 29: Gopal Rai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे