महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो गुटों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 19, 2021 10:49 AM2021-11-19T10:49:15+5:302021-11-19T10:49:15+5:30

Clashes between two groups in Thane district of Maharashtra, seven arrested | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो गुटों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो गुटों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम भिवंडी के उम्मत नगर इलाके में हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ दो विरोधी गुटों के बीच, स्थानीय बच्चों के बीच हुई बहस को लेकर झड़प हो गई। इसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस झड़प में कुल 16 लोग शामिल थे।’’

उन्होंने बताया कि दोनों गुटों की ओर से शिकायत की गई है और शांति नगर थाने में हत्या की कोशिश तथा दंगा करने के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clashes between two groups in Thane district of Maharashtra, seven arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे