लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में दो समूहों के बीच झड़प, चार लोग घायल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:07 IST

Open in App

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दो समूहों के बीच हुई झड़प में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात तैमूर नगर निवासी कमल सिंह नामक एक व्यक्ति अपनी डेयरी की दुकान से घर वापस जा रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आसपास की झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने सिंह से नकदी और अन्य चीजें छीनने की कोशिश की जिसके बाद झड़प हुई। उन्होंने बताया कि घटना में सिंह को मामूली चोट आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण पूर्वी दिल्ली में दो समूहों के बीच झड़प, चार लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब