लाइव न्यूज़ :

नागरिकता विधेयक पर पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध के बीच टीवी चैनलों के लिए सरकार ने जारी की एडवायजरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 09:36 IST

सरकार की ओर से ये एडवायजरी सरकार की ओर से बुधवार को उस समय जारी की गई जब राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान असम सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी चैनलों को सरकार की ओर से जारी की गई एडवायजरीटीवी चैनलों को 'हिंसा भड़काने वाले और देश विरोधी नजरिये' वाले कंटेंट से बचने की सलाह

तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्राइवेट टीवी चैनलों को एडवायजरी जारी किये जाने को लेकर सदन में जीरो आवर नोटिस दिया है। इस एडवायजरी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी किये गये हैं। इस एडवायजरी में कहा गया है कि प्राइवेट टीवी चैनल हिंसा को भड़काने वाले और जो कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करें, वैसे कंटेट दिखाने से बचें। 

ये एडवायजरी सरकार की ओर से बुधवार को उस समय जारी की गई जब राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान असम सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। कई जगहों पर आगजनी भी हुई और पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। असम में व्यापक असर देखा गया और करीब 10 जिलों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। साथ ही गुवाहाटी में कर्फ्यू भी लगाया गया है।

  

बहरहाल, सरकार की ओर से जारी एडवायजरी में हिंसा को भड़काने वाले कंटेंट नहीं दिखाने से लेकर 'देश-विरोधी नजरिये और ऐसा कुछ भी जो देश की अखंडता को प्रभावित करता हो' से बचने की सलाह दी गई है। एडवायजरी में कहा गया है, सभी प्राइवेट टीवी चैनल से गुजारिश है कि वे बताई गई बातों को सख्त तरीके से पालन करें।

राज्य सभा में पारित हुआ नागरिकता विधेयक

नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्य सभा में पारित हुआ। ये विधेयक इसी हफ्ते लोकसभा में पास हुआ था। नागरिकता संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। इस विधेयक के खिलाफ सबसे अधिक विरोध पूर्वोत्तर राज्यों में हो रहे हैं जहां कई लोग बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों को लकर संशकित हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019राज्य सभासंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण