लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल: कोलकाता से डिब्रूगढ़ के सभी फ्लाइट्स कैंसल, असम के 10 जिलों में इंटरनेट बंद, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2019 10:12 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक राज्य सभा में पास होने के बीच असम में फैली हिंसा के बाद गुवाहाटी और जोरहाट में सेना को बुला लिया गया है, जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में हिंसक प्रदर्शन के बीच कोलकाता से डिब्रूगढ़ जाने वाले सभी फ्लाइट्स कैंसलअसम के 10 जिलों में इंटरनेट बंद, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से असम के डिब्रूगढ़ जाने वाले सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। दरअसल, नागरिकता संशोधन विधेयक राज्य सभा में पास होने के बाद असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्य में बुधवार को भारी प्रदर्शन हुए थे। असम में गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में सबसे व्यापक प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगाए गए। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चिकाल के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।

असम के गुवाहाटी और जोरहाट में सेना को बुला लिया गया है, जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ, प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित घर पर पथराव किया। इसके अलावा असम के ही दुलियाजन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर पर हमला किया और संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

असम के 10 जिलों में बुधवार की शाम सात बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और राजनीतिक विभाग) कुमार संजय कृष्णा द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार लखीमपुर, धेमाजी, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालयों ने सभी परीक्षाओं को 14 दिसम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। नागरिकता संशोधन विधेयक इससे पहले सोमवार को लोकसभा में पास हो चुका है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असमइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब