लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सिडको ने कोविड योद्धाओं के लिए शुरू की आवास योजना

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:10 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शहर नियोजन प्राधिकरण (सिडको) ने ठाणे जिले के नवी मुंबई में भूखंडों की बिक्री की दो अन्य योजनाओं के साथ ही ‘कोविड योद्धाओं’ एवं वर्दीधारी कर्मियों के लिए एक विशेष आवास योजना शुरू की है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कोविड योद्धाओं एवं वर्दीधारियों के लिए यह योजना शुरू की गयी है जिसके तहत तलोजा, कामबोली, खारघर, घनसोली और द्रोणागिरि में 4,488 मकान बनाये जायेंगे जिनमें 3,400 सामान्य वर्ग तथा 1088 आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए होंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण सात सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दो अन्य योजनाएं खारघर, कलाम्बोली और पनवेल क्षेत्रों में 16 रिहायशी सह वाणिज्यिक भूखंडों की तथा आठ भूखंडों को लीज पर देने से जुड़ी हैं तथा लीज वाले भूखंड पेट्रोल पंप लगाने के लिए होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘स्मार्ट’ शहरों की कैसे दूर होगी बदहाली ?

भारतब्लॉग: शहरों में लगती आग के आगे आखिर क्यों बेबस है दुनिया?

भारत'शहरी नियोजन, विकास और स्वच्छता' पर वेबिनार में बोले पीएम मोदी- शहरी विकास में अहम भूमिका निभाते हैं अर्बन प्लानिंग और अर्बन गवर्नेंस

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम