नहीं रहे आरवी स्मिथ, कभी खुशवंत सिंह ने कही थी ये बड़ी बात, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निधन पर शोक व्यक्त की

By भाषा | Published: April 30, 2020 08:49 PM2020-04-30T20:49:37+5:302020-04-30T20:49:37+5:30

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शहर के क्रॉनिकलर आर. वी. स्मिथ का आज सुबह निधन हो गया। उनके काम ने हमारे शहर की यादों और कहानियों को जिंदा रखा है। उनका जाना दिल्ली वालों के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रगणों के साथ हैं।’’

chronicle writer of Delhi R.V. Smith died | नहीं रहे आरवी स्मिथ, कभी खुशवंत सिंह ने कही थी ये बड़ी बात, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निधन पर शोक व्यक्त की

उनकी प्रमुख किताबें हैं ‘दिल्ली : अननोन टेल्स ऑफ ए सिटी’, ‘द दिल्ली दैट नो वन नोज’ आदि। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

Highlights83 वर्ष के दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिवृत्त लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का आज निधन हो गया।आगरा में 1938 में जन्मे स्मिथ, ग्वालियर आर्मी के कर्नल सल्वाडोर स्मिथ (1783-1871) के परिवार के हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिवृत्त लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का गुरुवार काे निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि वह कुछ समय से बीमार थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शहर के क्रॉनिकलर आर. वी. स्मिथ का आज सुबह निधन हो गया। उनके काम ने हमारे शहर की यादों और कहानियों को जिंदा रखा है। उनका जाना दिल्ली वालों के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रगणों के साथ हैं।’’

आगरा में 1938 में जन्मे स्मिथ, ग्वालियर आर्मी के कर्नल सल्वाडोर स्मिथ (1783-1871) के परिवार के हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट जॉन्स कॉलेज से की जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नात्कोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1956 से ही अखबारों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। 

पीटीआई के लिए काम कर चुके हैं रोनाल्ड विवियन स्मिथ

उन्होंने दिल्ली में समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) और द स्टेटसमैन अखबार के लिए काम किया। 1996 में वह समाचार संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी प्रमुख किताबें हैं ‘दिल्ली : अननोन टेल्स ऑफ ए सिटी’, ‘द दिल्ली दैट नो वन नोज’ आदि। उन्होंने ताजमहल पर भी एक किताब लिखी है। 

खुशवंत सिंह ने की थी आर. वी. स्मिथ की तारीफ

स्मिथ के बारे में कभी लेखक खुशवंत सिंह ने कहा था कि बात जब दिल्ली के ज्ञात, कम ज्ञात और अज्ञात स्मारकों के बारे में लिखने की आती है तो, आर. वी. स्मिथ से बेहतर इस काम को और कोई नहीं करता। क्रॉनिकलर या इतिवृत्त लेखक वह व्यक्ति होता है जो किसी भी काल की घटनाओं को बिना किसी संदर्भ या परिप्रेक्ष्य के सीधे-सीधे, सिलसिलेवार तरीके से लिखता है।

Web Title: chronicle writer of Delhi R.V. Smith died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे