Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की ये जगहें बेस्ट, यादगार रहेगा त्योहार

By अंजली चौहान | Published: November 28, 2023 03:02 PM2023-11-28T15:02:18+5:302023-11-28T15:02:55+5:30

2023 क्रिसमस सोमवार को पड़ रहा है, जिसका मतलब है कि आपको एक यादगार छुट्टी का आनंद लेने के लिए एक लंबा सप्ताहांत मिलेगा।

Christmas 2023 These places in India are best for Christmas celebration the festival will be memorable | Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की ये जगहें बेस्ट, यादगार रहेगा त्योहार

फाइल फोटो

Christmas 2023: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को ईसाई धर्म मानाने वाले लोग क्रिसमस को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

त्योहार के मौके पर कई लोग छुट्टियां लेकर घूमने जाते हैं और घरों में न रहकर कही खूबसूरत जगह पर जाकर फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप इस साल क्रिसमस के मौके पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत में आप क्रिसमस के मौके पर एक खूबसूरत यादगार फेस्टिवल कैसे मना सकते हैं?

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट प्लेस

1- कुमारकोम 

भारत के दक्षिण राज्य केरल में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। केरल के कुमारकोम जिला सेलिब्रेशन के लिए एक दम बेस्ट है। जिन लोगों को नेचर का लुत्फ उठाना पसंद है उन लोगों के लिए यह सबसे स्थान सबसे बढ़िया साबित होगा। 

2- गोवा

भारत में क्रिसमस के मौके पर सबसे बेहतरीन घूमने की जगहों के बारे में अगर बात करें तो गोवा का नाम सबसे पहले आता है। गोवा में प्राकृतिक खूबसूरती के साथ खूबसूरत चर्च है। क्रिसमस पर घूमने के लिए गोवा सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह राज्यों के लिए सबसे उत्सव का समय है, इसके खूबसूरत चर्च और कैथेड्रल सभी भव्य समारोहों के लिए सजाए गए हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां आप एक शानदार क्रिसमस उत्सव के साथ-साथ भारत के सबसे पसंदीदा समुद्र तट पर छुट्टियां भी मना सकते हैं।

3- शोघी

शिमला के पास शोघी एक खूबसूरत क्रिसमस स्थल है। यह पुराने जमाने का गांव है और आमतौर पर क्रिसमस के आसपास बर्फबारी होती है। यहां आने पर, आपको गर्म कोको, पैनकेक, के साथ लजीज व्यजंन खाने को मिलेगा। अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जो शिमला तो नहीं है लेकिन जहां सभी खूबसूरत एहसास कराए तो शोघी आपके लिए क्रिसमस के लिए बेस्ट है।

4- पहलगाम

कश्मीर के पहलगाम में भी क्रिसमस के आसपास खूब बर्फबारी होती है। यदि आप क्रिसमस के आसपास एक सर्वोत्कृष्ट शीतकालीन अवकाश के इच्छुक हैं, तो पहलगाम का रुख करें। गरमागरम केहवा वह चीज है जो आपको दिसंबर की ठंडी सुबह में खानी चाहिए।

5- गुलमर्ग

अगर आप क्रिसमस के मौके पर बर्फ से ढकी वादियों से घिरे रहना चाहते हैं तो कश्मीर का गुलमर्ग आपके लिए जन्नत है। यह जगह जन्नत से कम नहीं है और भारत में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। ऐसे में आप इस क्रिसमस गुलमर्ग जाकर एक यादगार ट्रिप का सपना पूरा कर सकते हैं। 

Web Title: Christmas 2023 These places in India are best for Christmas celebration the festival will be memorable

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे