कर्नाटक चुनाव नतीजेः कांग्रेस का गढ़ है चित्तपुर विधानसभा सीट, मल्लिकार्जुन खड़गे के नाती प्रियांक है मैदान में
By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 15, 2018 10:42 AM2018-05-15T10:42:44+5:302018-05-15T10:42:44+5:30
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चित्तापुर विधानसभा सीट कांग्रेस की सबसे मजबूत सीटों में से एक है। कहा जाता है कि यहां कांग्रेस का वर्चस्व है। इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चुनावी मैदान में हैं।
बेंगलुरु, 15 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चित्तापुर विधानसभा सीट कांग्रेस की सबसे मजबूत सीटों में से एक है। कहा जाता है कि यहां कांग्रेस का वर्चस्व है। इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चुनावी मैदान में हैं। प्रियांक के सामने बीजेपी के वाल्मीकि नाईक ने अपनी दावेदारी पेश की है। हांलाकि यहां से वर्तमान विधायक प्रियांक खड़गे ही है ऐसे में देखना होगा कि क्या विरोधी उन्हें परास्त कर पाते हैं या नहीं।
कोर्टगीर सिटी विधानसभा
प्रत्याशी का नाम | पार्टी |
वाल्मीकि नाईक | भारतीय जनता पार्टी |
प्रियांक खड़गे | कांग्रेस (वर्तमान विधायक) |
देवराजा वीके | बीएसपी (जेडीएस का सहयोगी दल) |
वहीं जेडीएस ने खुद इस सीट पर लड़ने के बजाय अपने सहयोगी दल बीएसपी को यहां से लड़ने का मौका दिया है। कांग्रेस बीजेपी के अलावा बीएसपी के उम्मीदवार देवराजा वीके सहित 8 प्रत्याशी चित्तापुर के चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें