Coronavirus की वजह से ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल नहीं हुआ शामिल

By भाषा | Published: February 6, 2020 06:29 AM2020-02-06T06:29:20+5:302020-02-06T06:29:20+5:30

अधिकारियों ने बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में असमर्थ है।

Chinese delegation did not attend "Defense Expo" due to corona virus | Coronavirus की वजह से ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल नहीं हुआ शामिल

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में हर दो साल पर आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हुबेई प्रांत में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चीनी दल नहीं आया।

भारत में हर दो साल पर आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हुबेई प्रांत में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चीनी दल नहीं आया। इस प्रदर्शनी में 40 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और 172 सैन्य उत्पादन कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी शामिल हो रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किया।

अधिकारियों ने बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में असमर्थ है।

डिफेंस एक्सपो में रूस के व्यापार मंत्री डेनिस मैनतुरोव भी शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनके नहीं आने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

चीन कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और अब तक इसकी वजह से करीब 490 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने रविवार को घोषणा की थी कि वह चीनी यात्रियों और चीन से भारत आने वाले विदेशियों के लिए ई-वीजा की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित कर रहा है।

नए परामर्श में कहा गया है कि 15 जनवरी के बाद चीन से आए लोगों को पृथक केंद्र में रखा जाएगा। कोरोना वायरस का असर दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो पर भी पड़ा है।

भारतीय वाहन निर्माताओं की संस्था सियाम ने मंगलवार को कहा था कि चीनी कंपनियों ने ऑटो एक्सपो में शामिल होने की पुष्टि की है। हालांकि, उनके प्रदर्शनी का प्रबंधन भारतीय कर्मचारी करेंगे।

Web Title: Chinese delegation did not attend "Defense Expo" due to corona virus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे