चीन ने सीमा पर की उकसाने वाली हरकत, वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब उड़ाया फाइटर जेट

By शिवेंद्र राय | Published: July 8, 2022 03:37 PM2022-07-08T15:37:07+5:302022-07-08T15:40:45+5:30

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी की तरफ से उकसाने वाली हरकत जून महीने में की गई थी। एक चीनी लड़ाकू विमान भारतीय चौकियों के बेहद करीब आ गया था। भारत की तरफ से इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।

China provokes India aircraft flies close to LAC in Ladakh | चीन ने सीमा पर की उकसाने वाली हरकत, वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब उड़ाया फाइटर जेट

JF-17 लडाकू विमान (फाइल फोटो)

Highlightsएलएसी पर चीन की तरफ से उकसाने वाली हरकतभारतीय चौकियों के बेहद करीब आया चीनी विमानघटना जून महीने के अंतिम सप्ताह की है

दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध जारी है। दोनो देशों की सेनाएं दो साल से भी ज्यादा समय से सीमा पर आमने सामने हैं। ऐसे नाजुक हालात में भी चीन उकसाने वाली हरकतें करने से बाज नहीं आता।

हाल ही में चीनी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय जवानों की पोजिशन के बेहद करीब आ गया था। चीन की इस उकसाने वाली कोशिश के बाद भारतीय वायुसेना भी तुरंत हरकत में आ गई थी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई थी।

ये घटना जून के अंतिम सप्ताह की बताई जा रही है। घटना के बाद भारत ने उचित माध्यम से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत की तरफ से चीनी अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा गया कि आगे से ऐसी कोई भी घटना को रोका जाये।

बता दें कि लद्दख के पूर्वी सेक्टर में अपने नियंत्रण वाले इलाके में चीनी वायु सेना बड़े हथियारों के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। ऐसे में भारतीय वायु सेना भी पूरी तरह सतर्क है। भारतीय वायु सेना ने अपने सबसे बेहतरीन रडार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात किए हैं। चीनी विमान के घुसपैठ की जानकारी भी रडार के जरिए ही मिली थी।

गौरतलब है  कि चीन के साथ दो साल से भी ज्यादा समय से एलएसी पर गतिरोध चल रहा है। मामला सुलझाने के लिए सैन्य स्तर एक दर्जन से ज्यादा वार्ताएं हो चुकी हैं लेकिन अब भी मामले का कोई हल नहीं निकला है।

जून 2020 में गलवान घाटी में दोनो देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस खूनी संघर्ष के बाद से ही दोनो देशों की सेनाएं भारी हथियारों के साथ सीमा पर डटी हैं। पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्ण हैं। ऐसे में उकसाने वाली कोई भी हरकत बारूद के ढेर में चिंगारी साबित हो सकती है।

Web Title: China provokes India aircraft flies close to LAC in Ladakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे