रालोद नेता अजित सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: May 6, 2021 10:18 AM2021-05-06T10:18:30+5:302021-05-06T10:18:30+5:30

Chief Minister Yogi Adityanath condoles the death of RLD leader Ajit Singh | रालोद नेता अजित सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

रालोद नेता अजित सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ, छह मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रालोद प्रमुख अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख अजीत सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के कारण गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ''पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।''

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Yogi Adityanath condoles the death of RLD leader Ajit Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे