लाइव न्यूज़ :

ये मुख्यमंत्री अपने तीन साल के पोते से हैं गरीब, एक साल में ढाई गुना बढ़ी संपत्ति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 13:56 IST

ये मुख्यमंत्री पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपने परिवार की संपत्ति सार्वजनिक करते हैं। इस साल सातवीं बार उनके पूरे परिवार की संपत्ति का ब्योरा जनता को दिया गया।

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की निजी संपत्ति पिछले एक साल में ढाई गुना से ज्यादा बढ़ी है लेकिन वो अपने तीन साल के पोते देवांश से गरीब हैं। सीएम नायडू की संपत्ति पिछले एक साल में 2.77 गुना बढ़कर 2.53 करोड़ रुपये हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार सीएम नायडू के तीन वर्षीय पोते देवांशु की निजी जायदाद करीब 11.54 करोड़ रुपये है। पिछले साल सीएम नायडू की संपत्ति 67.04 लाख रुपये थी। पिछले साल नायडू की कुल संपत्ति 3.73 करोड़ रुपये थी लेकिन उन पर 3.06 करोड़ की देनदारी भी थी। नायडू तेलुगुदेशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आठ दिसंबर को अपनी पारिवारिक संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया था। नायडू ने सार्वजनिक जीवन में शुचिता को बढ़ावा देने के लिए अपने परिवार की कुल संपत्ति की घोषणा करवाई है। नायडू पहले भी छह मौकों पर अपनी संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा कर चुके हैं। हालांकि कुछ लोग नायडू परिवार की यह कहकर आलोचना करते हैं कि वो उसकी ये घोषणा महज दिखावा है। आलोचकों का आरोप है कि नायडू परिवार अपनी जायदाद की कीमत दस्तावेजी मूल्य के अनुसार दिखाता है न कि बाजार भाव के हिसाब से। आठ दिसंबर को की गई घोषणा के अनुसार नायडू की कुल जायदाद 67.04 लाख रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल नायडू की संपत्ति बढ़कर 8.17 करोड़ रुपये हुई है लेकिन उनकी देनदारी भी बढ़कर 5.64 करोड़ रुपये हो गयी है इसलिए उनकी कुल संपत्ति 2.53 करोड़ रुपये आंकी गयी। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी हेरीटेज फूड्स का संचालन करती हैं। अपने परिवार में वो सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल 46.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भवनेश्वरी देवी की संपत्ति पिछले साल 33.66 करोड़ रुपये थी यानी एक साल में उनकी संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपये बढ़ी है। भुवनेश्वरी देवी पर करीब 20.90 रुपये करोड़ की देनदारी है। इस तरह उनकी वास्तविक संपत्ति करीब 25.41 करोड़ रुपये हुई।नायडू के बेटे लोकेश की संपत्ति एक साल में करीब 1.8 गुना बढ़ी है। पिछले साल के 14.50 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल उनकी संपत्ति 26.39 करोड़ रुपये हो गयी। लोकेश पर 11.17 करोड़ रुपये की देनदारी है। लोकेश की पत्नी ब्राह्मणी भी हेरीटेज फूड्स में डायरेक्टर हैं। उनकी संपत्ति में भी एक साल में इजाफा हुआ है। ब्राह्मणी की संपत्ति पिछले साल के 12.76 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.37 करोड़ रुपये हुई है। हालांकि उन पर 36.14 करोड़ रुपये का कर्ज है।

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी का चंद्रबाबू नायडू पर हमला, कहा- 'चौकीदर ने कर दी उनकी नींद खराब, हर पैसे का हिसाब चाहिए'

भारत'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ ममता बनर्जी का धरना हुआ खत्म, अगले हफ्ते दिल्ली आने का एलान

भारतआंध्रप्रदेश: BJP बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में PM मोदी ने NTR को किया याद, कहा-कांग्रेस ने किया था विश्वासघात

भारतचंद्रबाबू नायडू का पीएम मोदी पर हमला, कहा-' जब मुंह खोलते हैं, झूठ ही बोलते हैं'

भारतलापता मछुआरे सुरक्षित, मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

भारत अधिक खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश