Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स में हुए भर्ती, पेट में संक्रमण के कारण शिमला में चल रहा था इलाज

By आकाश चौरसिया | Published: October 27, 2023 03:27 PM2023-10-27T15:27:58+5:302023-10-27T15:41:48+5:30

बीते शुक्रवार को शिमला के अस्पताल में पेट में संक्रमण होने के कारण प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह भर्ती हुए थे। लेकिन, इलाज की जरुरत के अनुसार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu admitted AIIMS was treatment Shimla due to stomach infection | Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स में हुए भर्ती, पेट में संक्रमण के कारण शिमला में चल रहा था इलाज

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)

Highlightsहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया हैइससे पहले बीते शुक्रवार को शिमला अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट हुए थेएम्स डॉक्टरों ने कहा हालात स्थिर बनी हुई है

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए हैं। उन्हें बीते शुक्रवार को पेट में संक्रमण के कारण शिमला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, राज्य में उस तरह का इलाज न मिल पाने के कारण एम्स में ट्रांसफर किया गया है। अभी एम्स के डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालात स्थिर है, घबराने वाली बात नहीं है। 

सूत्रों की मानें तो उन्हें आज सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉक्टर प्रमोद गर्ग की देख रेख में चल रहा है। डॉक्टर गर्ग गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रमुख हैं। डॉक्टर के मुताबिक, हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हल्के से मध्यम तीव्र अग्नाशयशोथ से पीड़ित हैं।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर के मुख्य मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि पिछले कई दिनों से यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने बाहर का खाना खा लिया। इस कारण उनके पेट में संक्रमण हुआ है। 

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसीएच) के अधिकारियों ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। फिर बुधवार रात से विभिन्न परीक्षण किए गए हैं और पेट में संक्रमण का पता चला है। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने पहले मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी थी और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा था।

Web Title: Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu admitted AIIMS was treatment Shimla due to stomach infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे