अंग्रेजी भाषा को लेकर बिहार विधान परिषद में भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या?

By एस पी सिन्हा | Published: March 20, 2023 04:54 PM2023-03-20T16:54:49+5:302023-03-20T16:54:49+5:30

पिछले माह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में अंग्रेजी शब्दों को सुनकर भड़क गए थे। फिर किसानों से लेकर अधिकारियों तक की क्लास लगा दी थी।

Chief Minister Nitish Kumar angry in Bihar Legislative Council regarding English language | अंग्रेजी भाषा को लेकर बिहार विधान परिषद में भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या?

अंग्रेजी भाषा को लेकर बिहार विधान परिषद में भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या?

Highlightsप्रश्नकाल के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद पहुंचे तभी उनकी नजर टीवी स्क्रीन पर पड़ी।सदन के भीतर लगी टीवी स्क्रीन पर कार्यवाही के शब्द हिंदी की जगह अंग्रेजी में लिखे चलाये ज रहे थेबस क्या था, भड़कते हुए कहा कि हिंदी को एकदम खत्म ही करा दीजिएगा क्या? बदलिए अंग्रेजी शब्द को

पटना: बिहार विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अंग्रेजी शब्द को लेकर भड़क गए। सदन में खड़े होकर उन्होंने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या है ये सब, क्या चल रहा है? ''स्पीकिंग टाईम,'' क्या चलवा रहे हैं? हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या? ठीक कराइए ये सब। सब को हिंदी में कराइए। इस दौरान  सभापति चुपचाप आसन पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री ने जब अपनी बात खत्म कर ली तो एक बार फिर से प्रश्नकाल की शुरूआत की।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद पहुंचे तभी उनकी नजर टीवी स्क्रीन पर पड़ी। सदन के भीतर लगी टीवी स्क्रीन पर कार्यवाही के शब्द हिंदी की जगह अंग्रेजी में लिखे चलाये ज रहे थे। बस क्या था, भड़कते हुए कहा कि हिंदी को एकदम खत्म ही करा दीजिएगा क्या? बदलिए अंग्रेजी शब्द को। उन्होंने सभापति को साफ-साफ कह दिया कि अंग्रेजी नहीं चलेगी। 

बता दें कि पिछले माह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में अंग्रेजी शब्दों को सुनकर भड़क गए थे। फिर किसानों से लेकर अधिकारियों तक की क्लास लगा दी थी। उन्होंने कहा कि इन दिनों लोग हिंदी नहीं बोल रहे। अंग्रेजी शब्दों का प्रचलन बढ़ गया है। हर जगह लोग अंग्रेजी ही बोल रहे हैं। अंग्रेजी अंग्रेजों की भाषा रही है। अंग्रेजों ने भारत को गुलाम रखा और आज अंग्रेजी ही लोग बोल रहे।  

Web Title: Chief Minister Nitish Kumar angry in Bihar Legislative Council regarding English language

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे