INX Media Case: गिरफ्तार चिदंबरम ने CBI मुख्यालय में सुइट नंबर 5 में बिताई रात, अधिकतर समय रहे चुप

By भाषा | Published: August 22, 2019 11:23 AM2019-08-22T11:23:13+5:302019-08-22T11:23:13+5:30

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

Chidambaram arrested by CBI in INX media case, to spend night at agency guest house | INX Media Case: गिरफ्तार चिदंबरम ने CBI मुख्यालय में सुइट नंबर 5 में बिताई रात, अधिकतर समय रहे चुप

INX Media Case: गिरफ्तार चिदंबरम ने CBI मुख्यालय में सुइट नंबर 5 में बिताई रात, अधिकतर समय रहे चुप

Highlightsसीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि चिदंबरम को एक सक्षम अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछे कुछ सवालों के जवाब देने के अलावा अधिकतर समय चिदंबरम चुप ही रहे।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के भूतल पर एजेंसी के अतिथि गृह में पूरी रात बिताई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के अधिकारी पूर्व वित्त मंत्री को उनके आलीशान आवास से सीबीआई मुख्यालय ले गये।

उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय चिदंबरम को एजेंसी के अतिथि गृह के सुइट नंबर 5 में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि उच्च सुरक्षा वाले आरोपियों की उचित सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अतिथि गृह में रखना एजेंसी के लिए सामान्य बात है।

उन्होंने बताया कि चिदंबरम को बुधवार रात करीब 10 बजे सीबीआई मुख्यालय लाया गया। उनके साथ जांच टीम के कई सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा पूरी चिकित्सा जांच के बाद उन्हें कमरे में ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई।

उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछे कुछ सवालों के जवाब देने के अलावा अधिकतर समय वह चुप ही रहे।

अधिकारियों ने कहा कि आईएनएक्स मीडिया के कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक आर पार्थसारथी की निगरानी में गुरुवार सुबह दोबारा उनसे पूछताछ शुरू होगी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि चिदंबरम को एक सक्षम अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

चिदंबरम बुधवार की शाम अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात सवा आठ बजे मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि वह कानून से भाग नहीं रहे हैं एवं उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। 

Web Title: Chidambaram arrested by CBI in INX media case, to spend night at agency guest house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे